Pratahkal - Jaipur News Update - Secondary result declared was 90.49%

जयपुर : शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला (Dr. B. D. Kalla) ने शुक्रवार को शिक्षा संकुल में माध्यमिक शिक्षा (Secondary education in education complex) की वर्ष 2023 की माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा, प्रवेशिका परीक्षा परिणाम जारी किया । शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि माध्यमिक एवं माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा का परिणाम बोर्ड की छात्रा 90.49 प्रतिशत रहा है। इन दोनों परीक्षाओं में 10 लाख 41 हजार 373 विद्यार्थी प्रविष्ट हुए, इनमें 558853 छात्र और 482520 छात्राएं शामिल है । उत्तीर्ण विद्यार्थियों में 501752 छात्र और 440608 छात्राएं शामिल है, इस प्रकार लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 91.31 एवं लड़कों का 89.78 प्रतिशत रहा। वहीं 212253 लड़कियों और 209495 लड़कों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की हैं। इसी प्रकार प्रवेशिका परीक्षा का कुल परिणाम 75.05 प्रतिशत रहा है, इसमें लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 78.33 प्रतिशत एवं लड़कों का 71.42 प्रतिशत है।
तनीषा ने किया कस्बे का नाम रोशन
कांवट : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान 2023 (Board of Secondary Education Rajasthan 2023) के माध्यमिक व्यावसायिक परिणाम में दसवीं बोर्ड की छात्रा तनीषा कश्यप ने 93.33 अंक लाकर कस्बे का नाम रोशन किया। तनीषा कश्यप कस्बे सुबोध कि पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं पढ़ाई करती है। तनिष्का ने बताया कि विद्यालय स्टाफ के द्वारा अच्छा मार्गदर्शन मिलता रहा समय-समय पर हमारे टेस्ट हुआ करते थे इसी कारण आज मैं अच्छे अंक प्राप्त कर सकी। तनीषा ने इसका अपने विद्यालय स्टाफ और अपनी माता अपने चाचा विजय कश्यप को दिया ममता देवी व पिताजी दिनेश कुमार और अवसर पर तनिष्का को लोगों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
Editorial

Editorial

Next Story