✕
एक शाम आचार्य तुलसी के नाम भक्ति संध्या कल
By EditorialPublished on
अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा आचार्य तुलसी (Acharya Tulsi) की 26वीं पुण्यतिथि पर 'एक शाम अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी के नाम' भक्ति संध्या 4 जून को शाम 7 बजे से तेरापंथ भवन ठाणे में शासनश्री साध्वी चंदन बाला, साध्वी राकेश कुमारी, साध्वी मधुस्मिता एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में आयोजित होगी।

x

मुम्बई । अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा आचार्य तुलसी (Acharya Tulsi) की 26वीं पुण्यतिथि पर 'एक शाम अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी के नाम' भक्ति संध्या 4 जून को शाम 7 बजे से तेरापंथ भवन ठाणे में शासनश्री साध्वी चंदन बाला, साध्वी राकेश कुमारी, साध्वी मधुस्मिता एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में आयोजित होगी। कार्यक्रम में गायक निलेश बाफना भक्ति की प्रस्तुति देंगे। मुख्य आकर्षण कन्या मंडल की प्रस्तुति रहेगी। अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष कंचन सोनी ने बताया कि रेणु कोठारी संगीतमय प्रस्तुति देंगी। मंत्री वनिता बापना के अनुसार आयोजन को यादगार बनाने कार्यक्रम संयोजक मनोहर कच्छारा, विनोद कोठारी, रमेश धोका, विजय संचेती, रोशन मेहता, राजू बापना, रमेश सोनी, सुभाष हिंगड़, अविनाश गोगड़, कमलेश नोलखा, सुनिल गोखरू, रतन कच्छारा, सुरेश चंडालिया, भंवरदास वैष्णव, महावीर सोनी, ललित लोढ़ा, रवि पटवारी, लतिका डागलिया, प्रियंका सिंघवी, रेखा बापना, दीपमाला दुग्गड, तेरापंथ सभा ठाणे, भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट ठाणे, समस्त तेरापंथ समाज ठाणे, समस्त क्षेत्रीय संयोजक सहित अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक ठाणे, मुलुंड, एरोली, भिवंडी के साथ अणुव्रत समिति के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। कार्यक्रम में तेरापंथ समाज मुंबई की सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों व श्रावकों की उपस्थिति रहेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
