✕
इमारत में लगी आग को 30 घंटे बाद पाया गया काबू
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) में एक पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट में गुरुवार को लगी भीषण आग (Building Fire) पर 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि उपनगरीय अंधेरी में एसईईपीजेड (एक विशेष आर्थिक क्षेत्र) में एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इमारत में गुरुवार की दोपहर करीब 12.15 बजे आग लग गई और शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे उसे बुझा दिया गया है।

x

मुंबई । मुंबई (Mumbai) में एक पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट में गुरुवार को लगी भीषण आग (Building Fire) पर 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। इस बात की जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि उपनगरीय अंधेरी में एसईईपीजेड (एक विशेष आर्थिक क्षेत्र) में एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इमारत में गुरुवार की दोपहर करीब 12.15 बजे आग लग गई और शुक्रवार सुबह करीब 6.15 बजे उसे बुझा दिया गया है।
- दो दमकलकर्मी घायल
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, इसमें दो दमकल कर्मियों को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां, पानी के आठ जेटी, टैंकर और अन्य दमकल उपकरण का इस्तेमाल किया गया। अधिकारी ने कहा कि दमकल कर्मियों ने बिजली की आपूर्ति बंद कर दी और 185 श्वास उपकरण सेट लगाकर आग बुझाई। आग लगने के बाद गुरुवार को भारी धुएं के कारण इमारत की दूसरी मंजिल पर दो सुरक्षा गार्ड फंसे हुए थे, लेकिन दमकलकर्मियों ने सीढ़ी का इस्तेमाल कर उन्हें सुरक्षित बचा लिया। अधिकारी के अनुसार, आग बिजली के तारों, फर्नीचर, स्प्लिट एसी यूनिट, कंप्यूटर, पैकिंग सामग्री और इमारत के बेसमेंट में रखी सामग्री तक पहुंच गई थी, लेकिन इससे ज्यादा बढ़ने से पहले ही इसे रोक लिया गया।
Next Story
Related News
X

