✕
भारतीय जैन संघटना के वागदरी तालाब के गहरीकरण कार्य का शुभारंभ
By EditorialPublished on
भारतीय जैन संघटना (Bharatiya Jain Sanghatana) के माध्यम से चल रहे सूखा-मुक्त - राजस्थान अभियान में दूसरे दिन वागदरी मॉडल तालाब में गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ किया गया। प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष नीरव जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया, जनहित के कार्य की महत्ता बताई, पिछले जोगेल तालाब के चल रहे कार्य की भी जानकारी दी।

x

डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता) । भारतीय जैन संघटना (Bharatiya Jain Sanghatana) के माध्यम से चल रहे सूखा-मुक्त - राजस्थान अभियान में दूसरे दिन वागदरी मॉडल तालाब में गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ किया गया। प्रारंभ में संस्था अध्यक्ष नीरव जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया, जनहित के कार्य की महत्ता बताई, पिछले जोगेल तालाब के चल रहे कार्य की भी जानकारी दी। मुख्य अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेन्द्रसिंह राठौड़ अध्यक्षता एवं उद्घाटनकर्ता पद्मश्री मूलचंद लोढ़ा विशिष्ठ अतिथि सरपंच तोमर देवी, कांतिलाल खराड़ी, अजय भार्गव गमद, पेंशनर समाज अध्यक्ष भुवनेश्वर चौबीसा, अध्यक्ष भुवनेश्वर चौबीसा, भारत विकास परिषद प्रांतीय पदाधिकारी दिनेश श्रीमाल, महावीर इंटरनेशनल के जोन अध्यक्ष पृथ्वीराज जैन, संरक्षक बदामीलाल वखारिया, हेमेन्द्र मेहता आदि मंचासीन अतिथि थे। मुख्य अतिथि दीपेन्द्रसिंह द्वारा जैन समाज द्वारा किए जा रहे कार्य गांव के लोगों को पानी का महत्व समझाया। मिट्टी का उपयोग खेतों में करने के लिए कहा। गहरा होने से गर्मी में पानी भरा रहेगा, जिससे पशु भी उपयोग में ले सके आस-पास हेडपंप भी रिचार्ज होगा। मूलचंद लोढ़ा ने कहा कि गांव वाले इस अभियान में अधिक संख्या में जुड़े रहने का सहयोग करें। दिगपाल गांधी, विजय जैन, केसू नागदा, हर्षवर्धन जैन, अभिषेक दोशी, आनन्द जैन, अभिषेक कोटड़िया, विराग सेठ, विराग सेठ, रामसिंह, प्रेम भाई, मगन पटेल, चिराग पाटीदार गांव के सैकड़ों लोग सहित उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
