Pratahkal-Eat these things to increase immunity during fasting
सावन का पावन महीने में शिव जी की पूजा करने के साथ उपवास भी रखते हैं। व्रत में सफेद नमक, लहसुन, प्याज आदि चीजें खाने से परहेज रखा जाता है। मगर व्रत दौरान इम्यूनिटी कमजोर होने की सबसे ज्यादा परेशानी रहती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ इम्यूनिटी (Immunity) बूस्ट चीजें शामिल कर सकती है। चलिए जानते हैं व्रत दौरान खाई जाने वाली इम्यूनिटी बूस्ट फूड्स…
  • समक/ समा चावल
सावन में समक के चावल व इससे बनी अन्य चीजों का सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया तेज होती है। पाचन तंत्र बेहतर होने में मदद मिलती है। थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। ऐसे में आप व्रत दौरान इसका सेवन कर सकती है।
  • मखाना
मखाना पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। साथ ही यह जीरो कैलोरी वाला सुपर फूड माना जाता है। इसके सेवन से खून में मौजूद विषाक्त पदार्थ डिटॉक्सीफाई होते हैं। आप इसे स्नैक्स के तौर पर भूनकर खा सकती है। इसके अलावा इसका खिचड़ी या खीर बनाकर सेवन किया जा सकता है।
  • ड्राई फ्रूट्स

Pratahkal-Dry Fruits-Eat these things to increase immunity during fasting
व्रत दौरान शरीर में कमजोरी व थकान से बचने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकती है। अखरोट, किशमिश, बादाम, काजू आदि सूखे मेवों में पोषक तत्त्व, एंटी- ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। इनमें फाइबर अधिक होने से लंबे समय तक भूख शांत रहती है। आप इसे भूनकर, दूध, खीर या हलवा में मिलाकर खा सकती है।
  • सीजनल फ्रूट्स
व्रत दौरान सीजनल फूट्स खाना फायदेमंद होता है। इससे सेहत दुरुस्त रहने के साथ लंबे समय तक भूख शांत रहती है। आप व्रत में फलों का जूस बनाकर भी पी सकती है।
  • सिंघाड़े का आटा
सिंघाड़े के आटे में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खासतौर पर व्रत में खाया जाता है। आयुर्वेद अनुसार, इसे खाने से शरीर को सभी जरूरत तत्व आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। आप सावन व्रत में सिंघाड़े के आटे से रोटी, हलवा या अपनी कोई मनपसंद डिश बनाकर खा सकती है।

Editorial

Editorial

Next Story