Pratahkal-Mumbai-Terapanth Youth Parishad
मुंबई । तेरापंथ युवक परिषद, शिशोदा (Terapanth Youth Parishad) की वार्षिक साधारण सभा कालबादेवी में आयोजित की गई। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभा मंत्री मीठालाल धाकड़ ने किया। अध्यक्ष सुनिल धाकड़ ने स्वागत किया। कोषाध्यक्ष संजय धाकड़ ने आय व्यय का ब्योरा पेश किया। मंत्री विकास धाकड ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभा उपाध्यक्ष बाबूलाल धाकड़, मंत्री मीठालाल धाकड़, किशोर धाकड़, अशोक धाकड़, हेमंत धाकड़, दिनेश धाकड़, किशोर मंडल के राष्ट्रीय सहप्रभारी मयंक धाकड़, धर्मेश धाकड़, आनंदीलाल धाकड़, भगवती धाकड़, विकास धाकड़, अशोक धाकड़, महावीर धाकड़ आदि ने विचार रखे। दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी फतेहलाल धाकड़, मीठालाल धाकड़, भगवतीलाल धाकड़, ख्यालीलाल धाकड़ ने अध्यक्ष पद पर सिर्फ़ विकास धाकड़ का ही नाम आने से उन्हें अध्यक्ष घोषित किया। यह जानकारी हेमंत धाकड़ ने दी।
Next Story