Pratahkal-Malad-Youth Death after being buried under a tree
मुंबई । मलाड (Malad) में एक युवक पर पेड़ गिरा, जिससे उसकी दर्दनाक मौत (Death) हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि बीती रात डेढ़ से दो बजे के बीच पेड़ गिरा जिसके नीचे कौशल दब गया। चूंकि रात में वहां कोई नहीं था इस वजह से कोई उसे बचाने नहीं जा पाया। मलाड के मामलेदार वाडी इलाके में 38 साल का कौशल 85 वर्षीय पिता के साथ रहता था। कौशल की मौत पेड़ के नीचे दबने की वजह से हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि कौशल बोल और सुन नहीं सकता था इसी वजह से वो मदद के लिए भी आवाज नहीं लगा पाया। सुबह जब एक पड़ोसी वॉशरूम जाने के लिए निकली तो उसने देखा कि कौशल पेड़ के नीचे दबा हुआ है। जिसके बाद इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वे कौशल को शताब्दी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Story