✕
झीलों की नगरी में पौन घंटे झमाझम
By EditorialPublished on
उदयपुर (Udaipur) शहर में बुधवार को दोपहर 12 बजे बाद तेज बारिश (Rain) का दौर शुरू हुआ जो करीब पौन घंटे तक चला। बारिश का वेग शहर में कहीं पर कम तो कहीं तेज था । इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया। इसके कुछ समय बाद अलग-अलग इलाकों में खंड वृष्टि होती रही।

x

उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) शहर में बुधवार को दोपहर 12 बजे बाद तेज बारिश (Rain) का दौर शुरू हुआ जो करीब पौन घंटे तक चला। बारिश का वेग शहर में कहीं पर कम तो कहीं तेज था । इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया। इसके कुछ समय बाद अलग-अलग इलाकों में खंड वृष्टि होती रही। शोभागपुरा, फतहपुरा, चेतक सर्कल, सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर, पचवंटी आदि में तेज बारिश हुई। जबकि ठोकर चौराहा, सुंदरवास, प्रतापनगर में बारिश का वेग कम था । उदयपुर की झीलों के जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी बारिश से पिछोला में सीसारमा नदी के माध्यम से पानी की आवक हो रही है। सीसारमा नदी का बहाव बुधवार को भी 4 फीट था। बीते चौबीस घंटे में बागोलिया व देवास में दो-दो इंच बारिश हुई।

Editorial
Next Story
Related News
X
