Pratahkal - News Update - Inauguration of the newly upgraded Raumavi Malifla and Gram Panchayat building
खेरवाड़ा : विधायक डॉ दयाराम परमार (MLA Dr Dayaram Parmar) ने उपखण्ड नयागांव की ग्राम पंचायत (Village Panchayat) मालीफला के नये भवन एवं नव क्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Higher Secondary School) मालीफला का विधिवत पट्टी का अनावरण एवं फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा में हर क्षेत्र में विकास के कार्य करवाये गये हैं। जनप्रतिनिधि नये पंचायत भवन में बैठकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर विकास के कार्य करवाये । अध्यक्षता पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला देवी परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा प्रवक्ता गणेश मीणा, मण्डल अध्यक्ष केशव लाल खराडी, उपाध्यक्ष बंशीलाल बरण्डा, उपखण्ड अधिकारी विजेश पण्डया, विकास अधिकारी अजित मीणा थे ।
इससे पूर्व सरपंच रमणलाल भगोरा के नेतृत्व में विधायक डाक्टर दयाराम परमार का मालीफला पंचायत सीमा पर डीजे बजा कर स्वागत किया तथा घोडे पर बैठाकर पंचायत भवन तक ला गये । स्थानीय सरपंच रमणलाल भगोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह को उपखण्ड अधिकारी विजेश पण्डया, विकास अधिकारी अजित मीणा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय सरपंच रमणलाल भगोरा, कल्पेश डामोर, पंचायत कांग्रेस इकाई अध्यक्ष रणजीत भगोरा, प्रेम राठौड़ उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story