✕
संविधान भी कहता है; यूसीसी पर 'आप' का सैद्धांतिक समर्थन, पर एक शर्त भी रख दी
By EditorialPublished on
देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के विषय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के रूख से अब नए तरीके से चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं दिल्ली (Delhi) और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) भी अब इस मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार (BJP Government) के साथ खड़ी नजर आ रही है।
नई दिल्ली : देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के विषय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के रूख से अब नए तरीके से चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं दिल्ली (Delhi) और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) भी अब इस मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार (BJP Government) के साथ खड़ी नजर आ रही है। आप ने आज इस मुद्दे पर अपनी सैद्धांतिक सहमति जताकर सभी को हैरान कर दिया है। आप के संगठन महासचिव और पंजाब के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक (Dr. Sandeep Pathak) ने बुधवार को एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के मसले पर हम सैद्धांतिक तौर पर सरकार का समर्थन करते हैं। संविधान का दलों की एकता में दरार डाल सकता अनुच्छेद- 44 भी कहता है कि यूसीसी होना चाहिए । उन्होंने कहा कि लेकिन हमारा यह मानना है कि चूंकि यह मुद्दा कई सारे धर्म और संप्रदायों से जुड़ा हुआ है और हमारा देश कई सारे धर्म और सम्प्रदायों का एक समूह है, इसलिए सभी से चर्चा करके और सहमति बनाकर ही इसे लागू किया जाना चाहिए। बता दें कि आम आदमी पार्टी इससे पहले भी कई मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार का समर्थन कर चुकी है, जिसको लेकर कांग्रेस (Congress) ने ऐतराज जताया था, लेकिन फिलहाल यूनिफॉर्म सिविल कोड जोकि भाजपा के प्रमुख मुद्दों में से एक है उसको लेकर आप की ओर से सैद्धांतिक तौर पर समर्थन देना, यह कदम 2024 से पहले विपक्षी है ।
Next Story
Related News
X



