Pratahkal - Jaipur News Update - 16 RAS officers became IAS
जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) को 16 नए आईएएस (IAS) मिले हैं। राजस्थान प्रशसानिक सेवा (Rajasthan Administrative Service) से 16 आरएएस (RAS) अफसरों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। आरएएस प्रियंका गोस्वामी, जगजीत सिंह मोंगा, रामनिवास मेहता, डॉक्टर अरूण गर्ग, राजेंद्र कुमार वर्मा, अल्पा चौधरी, संचिता बिश्नोई, हर्ष सावन सूखा, आशुतोष गुप्ता, बाबूलाल गोयल, बालमुकुंद असावा, नारायण सिंह किशोर कुमार, हनुमान ढाका, बचनेश कुमार अग्रवाल और वासुदेव मालावत आईएएस बने है। पिछले दिनों केंद्रीय एवं कार्मिक प्रशिक्षण विभाग यूपीएससी में साक्षात्कार हुआ था।
यूपीएससी की बोर्ड बैठक में हुआ अनुमोदन
उल्लेखनीय है कि 13 जून को यूपीएससी में हुई बोर्ड बैठक में इनके नामों का अनुमोदन किया गया था वही अब इन्हें सिविल लिस्ट
(Civil List)
में शामिल करते हुए बैच आवंटित किया जाएगा। इन अफसरों का राजस्थान कैडर मिलेगा । राजस्थान की आईएएस की कैडर स्ट्रेंथ 313, आईपीएस की 215 और आईएफएस की 145 पोस्ट हैं। कुल कैडर स्ट्रैंथ वर्किंग अफसर आईएएस 313-247, आईपीएस 215-190 और आईएएफएस 145-101 है। राजस्थान कैडर की कुल पोस्ट 673 में से 491 पदों पर ही अफसर कार्यरत हैं। कुल पदों में से 135 खाली हैं। 47 अफसर दिल्ली डेपुटेशन पर कार्यरत हैं। इनमें 21 आईएएस, 20 आईपीएस, 6 आईएफएस अधिकारी शामिल हैं। यानी वर्किंग स्ट्रेंथ को देखे तो कुल स्ट्रैंथ के 73 प्रतिशत अफसर ही राजस्थान में कार्य कर रहे हैं।
कामकाज में आएगी गति
राजस्थान को 16 नए आईएएस मिलने से कामकाज में गति आएगी। जानकारों का कहना है कि राज्य में आईएएस, आईपीएस आदि पोस्ट खाली रहती हैं तो जनता की सेवा भी सफर करती है। राज्य से जिला तक सारे कार्यों पर फर्क पड़ जाता है । खाली पद होना तो बहुत गलत है। इससे नीचे के अफसरों को चार्ज देकर काम चलाना पड़ता है। अफसरों के डेपुटेशन पर चले जाने के कारण जनता को सफर करना पड़ता है। बता दें सीएम गहलोत को पंसद के अधिकारी प्रमोटी आईएएस अफसर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story