✕
ब्रेन बूस्टर हैं ओमेगा-3 से भरपूर ये 4 फूड्स
By EditorialPublished on
ओमेगा -3 (Omega 3), शुरू से ही ब्रेन बूस्टर (Brain Booster) निटामिन माना गया है। जबकि, ये एक विटामिन (Vitamins) नहीं है बल्कि, हेल्दी फैट्स (Healthy fats) में से एक है। इसमें DHA और EPA नामक फैटी एसिड होते हैं जो कि ब्रेन सेल्स को बेहतर बनाने और इसके काम काज को सही करने में मदद करते हैं। इसका मुख्य काम है आपकी आंखों और मस्तिष्क की कोशिकाओं के बीच कामकाज को आसान बनाना। ऐसे में आपको ओमेगा-3 से भरपूर इन फूड्स को खाने में शामिल करना चाहिए।

x

ओमेगा-3 किसमें पाया जाता है -
1. अखरोट : अखरोट, जो अल्फा- लिनोलेनिक एसिड (एएलए) से भरपूर है इसमें ओमेगा -3 भी पाया जाता है। ये आपकी ब्रेन गतिविधियों को सही करता है और इसके कामकाज को बढ़ावा देता है। अखरोट खाने से न सिर्फ ब्रेन सेल्स हेल्दी रहते हैं बल्कि, आंखों के साथ इनका काम काज भी बेहतर होता है। तो, रोजाना 4 अखरोट भिगोकर को जरूर खाएं।
2. चिया सीड्स :
ओमेगा-3 से भरपूर चिया सीड्स, आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हैं। लेकिन, ये उन लोगों के लिए ज्यादा अच्छा है जो कि स्ट्रेस में रहते हैं और जिन्हें नींद नहीं आती। इसका सेवन दिमाग की गतिविधियों को बेहतर बनाने के साथ नियंत्रित करता है और तनाव में कमी लाता है।
3. अलसी के बीज :
अलसी के बीजों का सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इन बीजों को खासकर आप प्रोटीन और ओमेगा-3 एक साथ पा सकते हैं। खास बात ये है कि इन बीजों का सेवन ब्रेन सेल्स और इसके कम्युनिकेशन को बेहतर बनाता है और दिमाग के काम को सही करने में मददगार है। इसके अलावा ये मूड स्विंग्स और हार्मोनल असंतुलन को भी कम करने में मददगार है।
4. एवोकाडो :
एवोकाडो खाना आपके ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद है। ये ओमेगा- 3 से भरपूर है और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मददगार है। इसके अलावा ये दिल और पेट की सेहत के लिए भी अच्छा है। तो, अपने रोज की डाइट में एवोकाडो को जरूर शामिल करें। तो, इस तरह इन फूड्स को अपनी डाइट में जरूर जगह दें।

Editorial
Next Story
Related News
X