Pratahkal-Kavi Sammelan gathered till late night in Bhandup

मुंबई । मेवाड़ मित्र मंडल भांडुप द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की 483वीं जयंती पर मेवाड़ केसरी भवन में कवि सम्मेलन (Kavi Sammelan) का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कवयित्री मोनिका हठीला ने मां शारदा की वंदना की। कवि बलवंत बल्लू ने संचालन करते हुए हास्य के माध्यम से माहौल को नया रूप दिया। उन्होंने हम हिन्दू है सनातनी पर जैन धर्म हमारा है गिरनार सम्मेद शिखर पालीताना हमे प्राणों से भी प्यारा है गाकर दिल जीत लिया। गीतकार लोकेश महाकाली ने राजस्थान की याद दिला दी। सुनील व्यास ने मेवाड़ी भाषा में जनजीवन से जुड़ी घटनाओं को हास्य के माध्यम से पिरोया। वीररस के कवि अजय अंजाम ने महाराणा प्रताप और चेतक घोड़े के प्रसंग को इतनी मार्मिकता से सामने रखा कि कार्यक्रम में सन्नाटा छा गया।
संचालन करते हुए संस्था के महामंत्री पारस पीपाड़ा ने देश के वर्तमान हालातों पर कटाक्ष करते हुए सजग रहने की बात कही। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विजय सिंह सिसोदिया ने किया। संस्था अध्यक्ष लालचंद बंबोरी ने महाराणा प्रताप और शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया। संस्था के संस्थापक व प्रथम अध्यक्ष फतहलाल लोढ़ा को मरणोपरांत कर्मवीर सम्मान दिया गया। ध्वज वंदन आयोजन सहयोगी बंसतीलाल चपलोत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रवीणभाई वहीतुले, नगरसेवक साक्षी दलवी, भाजपा राजस्थान सेल अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी, फूलचन्द्र गोटी, प्रात:काल से अरुण उपाध्याय की उपस्थिति रही।
स्वागताध्यक्ष रुपलाल प्रजापत परिवार द्वारा समारोह अध्यक्ष पुजालाल पटेल सहित आयोजन सहयोगी लालचंद संदीपकुमार दिनेशकुमार बम्बोरी, पुजालाल काना पटेल, अर्जुनलाल, मदनलाल, बसंतीलाल, राजमल, महेन्द्रकुमार, चपलोत, दीपा रोशन दवे, पाऊनीदेवी किकाराम चौधरी, वनिता विकास सुराणा, आशा प्रविण पिपाड़ा, निर्मला लोकेश परमार, दीपा महेन्द्र पीपाड़ा, सोहनलाल कुंकुबाई, राकेशकुमार चंदा, संजय नीता, पंकज पिंकी, गौरव, मोक्ष, गौतम इंटोदिया आदि का सम्मान मंडल द्वारा किया गया।
हरकलाल पीपाड़ा, ओंकारलाल बंबोरी, बाबुलाल कोठारी, दिनेश भंडारी, हसमुख सिंघवी, गणपत सिंह भाटी, भगवतीलाल प्रजापत, भोलीलाल प्रजापत, केसुलाल प्रजापत, अर्जुन सिंह, महेंद्र सिंह, सुनिल परमार, दिनेश पीपाड़ा, सुरेश पिपाडा, विनोद परमार, संजय इंटोदिया, रोशन कुमावत, देवीलाल कुमावत, चद्रेश कुमावत, गोवर्द्धन कुमावत, रतनलाल आंचलिया, फतहलाल राका, देविलाल राजावत, धर्मेश पामेचा, मुकेश जैन, अरविन्द रावल, हजारी लाल, ओम प्रकाश, साहेबलाल सुरया, प्रकाश कोठारी, गणेश पुरी, बंसतीलाल चंडालिया, गणपत कागरेचा, गोपाल कुमावत, शिवलाल कुमावत, शंकरलाल चव्हाण, प्रशांत लोढा, शंभूसिंह राठौड़, चैतन जैन, लक्ष्मण सिंह देवड़ा, मनोज सावरिया, रामेश्वर लाल राठी, महेंद्र पिपाडा, नानालाल सेठिया, शिवसिंह राठौड़, सीएम राजावत, पारसमल सुराणा, हसमुख चोरड़िया, पारस प्रजापत, हिरालाल पाराशर, राकेश श्रीमाली, ताराशंकर, मागीलाल सुथार, मनीष बाफना, भरत लोढा, सुनिल लोढा, सुशिल मेहता, सुनिल पीपाडा, विशाल कुमार, केसर सिंह, प्रभुलाल जैन, भरत पामेचा, मोहित कोठारी, मनोज कोठारी, हिम्मतलाल बोहरा, रमेश बोहरा, सुरेश बंबोरी, भैरू लाल बोहरा, मोतीलाल सेठिया, बंशी सिंह, मुकेश पालीवाल, चेतन पुरी, मनोहर लाल सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।
Next Story