✕
वीरेंद्र सहवाग ने उड़ाई प्रभास की खिल्ली!
By EditorialPublished on
प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष' को रिलीज हुए एक हफ्ते से अधिक हो गया है। फिल्म अभी भी विवादों में बनी हुई सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर ट्रोलिंग की सिलसिला जा रही है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब इस फिल्म पर दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) की प्रतिक्रिया सामने आई है। क्रिकेटर ने फिल्म के लीड एक्टर प्रभास (Prabhas) की जमकर चुटकी ले ली है। ट्विटर पर सामने आई वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

x

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष' को रिलीज हुए एक हफ्ते से अधिक हो गया है। फिल्म अभी भी विवादों में बनी हुई सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर ट्रोलिंग की सिलसिला जा रही है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब इस फिल्म पर दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) की प्रतिक्रिया सामने आई है। क्रिकेटर ने फिल्म के लीड एक्टर प्रभास (Prabhas) की जमकर चुटकी ले ली है। ट्विटर पर सामने आई वीरेंद्र सहवाग की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बड़े ही फनी अंदाज में वीरेंद्र सहवागने ट्विटर पर 'आदिपुरुष' (Adipurush) को लेकर अपना रिव्यू दिया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'आदिपुरुष देखकर पता चला कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यो मारा था।' क्रिकेटर ने मजाकिया अंदाज में 'बाहुबली' (Bahubali) फेम एक्टर प्रभास के मजे ले लिए हैं। उनके इस ट्वीट पर लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं कई प्रभास फैंस क्रिकेटर के ऐसे कमेंट के बाद ट्रोल भी कर रहे हैं।
कमाई में आई गिरावट
वहीं बात करें फिल्म 'आदिपुरुष' कि तो कमाई का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। फिल्म (Film) मेकर्स के पांच विवादित डायलॉग बदलने के बाद भी लोग फिल्म देखने नहीं पहुंच रहे हैं। एडवांस बुकिंग के बाद भी फिल्म की कमाई पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। वैसे इन पांच विवादित बयानों के अलावा भी फिल्म में कई डायलॉग ऐसे हैं, जो सम्मानजनक नहीं हैं। इतना ही नहीं स्क्रिप्ट राइटर मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) पर डायलॉग चोरी के भी आरोप लगे।
Next Story
Related News
X

