Pratahkal-Maharashtra-SP MLA Abu Azmi received death threats
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में समाजवादी पार्टी (SP) के इकलौते विधायक और राज्य इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी (MLA Abu Azmi) को जान से मारने की धमकी (Threats to kill) मिली है। उन्होंने इसकी शिकायत कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। धमकी देने वाला कौन है अभी इसकी जानकरी नहीं मिली है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए बताया कि उन्हें कोई व्यक्ति व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। अपने ट्वीट में सपा विधायक अबू आजमी ने लिखा, “ये महाशय मेरे निजी फ़ोन नंबर पर कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से मुझे 3 दिन का टारगेट टाइम या जान से मारने की धमकी दी है। यह मामला कोलाबा पुलिस स्टेशन को सूचित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis), मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलक (Vivek Phansalak), मुंबई पुलिस (Mumbai Police) मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द कार्रवाई करवाने का कष्ट करें।”
Editorial

Editorial

Next Story