✕
गांधी ग्राउंड में 30 को होगी गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा, तैयारियां जोरों पर
By EditorialPublished on
उदयपुर (Udaipur) के गांधी ग्राउंड (Gandhi Ground) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की 30 जून को होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियां जोरों पर हैं। गांधी ग्राउंड में विशाल पांडाल लगाने का काम जारी है तो पार्टी व संगठन से जुड़े नेता व पदाधिकारी, कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
_202306281117431937.jpg)
उदयपुर : उदयपुर (Udaipur) के गांधी ग्राउंड (Gandhi Ground) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की 30 जून को होने वाली विशाल जनसभा की तैयारियां जोरों पर हैं। गांधी ग्राउंड में विशाल पांडाल लगाने का काम जारी है तो पार्टी व संगठन से जुड़े नेता व पदाधिकारी, कार्यकर्ता विभिन्न प्रकार से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) एवं पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ अरूण चतुर्वेदी मंगलवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। उन्होंने पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं व्यवस्था प्रमुखों की भंडारी दर्शक मंडप स्थित सभागार में दो सत्रों में बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की स्थान का निरीक्षण किया। शहर जिलाध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद सामर सांसद अर्जुन लाल मीणा ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जिला प्रभारी बंसी लल खटीक महापौर गोविंद सिंह टाक उप महापौर पारस सिंघवी राष्ट्रीय परिषद सदस्य ताराचंद जैन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत आदि की मौजूदगी रही ।
Next Story
Related News
X


_202306281117431937.jpg.jpg)
