Pratahkal - Udaipur News Update - Bhinder did public dialogue in Kanod Municipality
उदयपुर : जनता सेना राजस्थान (Rajasthan) द्वारा निकाली जा रही है जन संवाद यात्रा के दूसरे चरण के दूसरे दिन सोमवार को कानोड़ नगर पालिका (Kanod Municipality) के वार्ड 10, 11, 12, 13, 15 और 16 में पहुंच करके जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह (Randhir Singh) भीण्डर ने लोगों से संवाद करके समस्याएं जानी। लोगों ने बताया कि नगर की सड़कें खस्ताहाल हो रही है और पिपलवास रोड (Pipalwas Road) पर अतिक्रमण हो रखा है। इसके अलावा लोगों ने बिजली, पानी सहित नगर पालिका द्वारा कोई विकास कार्य नहीं करवाने की शिकायत की।
यात्रा में महिलाओं ने भी शामिल होकर दीपेंद्र कुंवर भीण्डर को समस्याओं से अवगत करवाया। वर्तमान में पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल सप्लाई का कोई निश्चित समय नहीं है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
जन संवाद यात्रा के दौरान कानोड़ मण्डल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Editorial

Editorial

Next Story