Pratahkal - News Update - Boisar entry of Mahasadhvi Mangal Prabha tomorrow
मुंबई : श्रमण संघीय उप प्रवर्तिनी मंगलप्रभा मसा (Mangalprabha Masa) आदि ठाणा 7 का मंगल प्रवेश 29 जून को होगा। स्थानकवासी संघ उपाध्यक्ष कांतिलाल इटोदिया (Kantilal Itodia) ने बताया कि वे बुधवार को उमरोली से विहार कर जैन उपाश्रय पालघर रोड़ आयेंगे। गुरुवार को मंगलप्रभा मसा, साध्वी मधुस्मीता, सौम्याश्री, हर्षिताश्री, दिव्यांशश्री, तीर्थश्री, रिद्धिश्री का सिंघाड़ा जैन उपाश्रय से नवापुर नाका, तारापुर रोड होकर नवीन स्थानक भवन में प्रवेश करेंगे। संघ अध्यक्ष जयंतीलाल माद्रेचा मंत्री लक्ष्मीलाल दोषी पूर्व अध्यक्ष मुकेश सोलंकी गुलाब सोलंकी युगराज दोषी सुरेश दोषी विनोद घाटावत सहित नवयुवक मंडल तैयारियों में जुटा हुआ है।
Editorial

Editorial

Next Story