Pratahkal - Main News Update - Brake on the speed of Corona in India, the lowest number of cases after three and a half years
नई दिल्ली : देश (Country) में मार्च 2020 के बाद से अब सबसे कम कोरोना (Corona) के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में केवल 33 नए मामले रिपोर्ट (Report) हुए हैं। मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़े कहते हैं कि देश में अब सिर्फ 1606 ऐक्टिव केस (Active Case) हैं और अब तक 5,31,903 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में 4 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इस समय का रिकवरी रेट 98.81 फीसदी है। एक दिन पहले की बात करें देश में 47 नए केस रिपोर्ट हुए थे। आंकड़ों की बात करें तो मार्च 2020 से ही आंकड़े बढ़ने शुरू हुए थे। इसके बाद सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई। तीन दिन में ही यह 30 लाख को पार कर गई। पांच सितंबर को 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके थे। 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को आंकड़ा 60 लाख को पार कर गया। दिसंबर में कोरोना के कुल मामले 1 करोड़ की संख्या पार कर चुके थे। मई आते-आते कोरोना वायरस (Corona Virus) से दो करोड़ लोग संक्रमित हो गए थे। इसके एक महीने बाद ही तीन करोड़ लोग संक्रमित हो गए। बीते साल 25 जनवरी को आंकड़ा चार करोड़ को पार कर गया था। इसके बाद कोरोना वायरस में लगातार गिरावट दर्ज की गई। अब खास बात यह भी है कि कोरोना से संक्रमित होने वालों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

Editorial

Editorial

Next Story