✕
फेसबुक - इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर युवती को धमकियां
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) शहर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र (Kotwali Police Station Area) में एक युवती (Young Woman) ने दो लड़कों के खिलाफ सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट हैक कर धमकियां देने का मामला दर्ज करवाया हैं। जोधपुर के पुराना शहर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र मैं एक युवती का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उस पर अश्लील फोटो वीडियो (Video) पोस्ट कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।

x

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) शहर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र (Kotwali Police Station Area) में एक युवती (Young Woman) ने दो लड़कों के खिलाफ सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट हैक कर धमकियां देने का मामला दर्ज करवाया हैं। जोधपुर के पुराना शहर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र मैं एक युवती का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उस पर अश्लील फोटो वीडियो (Video) पोस्ट कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट (Report) दी है। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार पुराने शहर के उम्मेद चौक क्षेत्र की एक युवती के फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के सभी अकाउंट दो युवकों ने हैक कर लिए। इन युवकों ने इस अकाउंट से अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट किए और इस युवती को भी मैसेज करके ब्लैकमेल किया। युवती ने अभिषेक और रविंद्र सिंह नाम के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
बलात्कार का मामला दर्ज
इसी प्रकार पुलिस कमिश्नरेट के जिला पश्चिम में राजीव गांधी थाना नगर क्षेत्र के नयापुरा क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार का मामला सामने आया है। एक पीड़िता ने अपने ही पड़ोसी के खिलाफ यह मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने कई दिन तक पहले मामला जांच में रखा और 10 दिन बाद मामला दर्ज किया है।
महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट टारगेट पर
जोधपुर शहर में पिछले 1 महीने में 10 से ज्यादा ऐसे मामले दर्ज हुए हैं जिनमें महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट को टारगेट करते हुए ब्लैकमेल और बलात्कार किया गया है। यह सभी मामले कमिश्नरेट के पूरब और पश्चिम जिले में है । लेकिन इन मामलों का खुलासा नहीं होने से अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद है। हर 2 से 3 दिन में एक नया मामला इसी प्रकार का दर्ज हो रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
