✕
जोधपुर एम्स का सर्वर डाउन, मरीजों की लगी लाइन, करना पड़ा घंटों इंतजार
By EditorialPublished on
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) (एम्स) में मंगलवार को सर्वर डाउन (Server Down) होने की वजह से यहां आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा। हॉस्पिटल (Hospital) में एडमिट और डिस्चार्ज के लिए टिकट भी नहीं बन पाए।

जोधपुर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) (एम्स) में मंगलवार को सर्वर डाउन (Server Down) होने की वजह से यहां आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा। हॉस्पिटल (Hospital) में एडमिट और डिस्चार्ज के लिए टिकट भी नहीं बन पाए। जबकि यहां पर संभाग और अन्य जिलों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। सर्वर डाउन होने की वजह से यहां ऑनलाइन पर्चियां नहीं कट पाई। वहीं नए मरीजों को एडमिशन के लिए 3 से 4 घंटे इंतजार करना पड़ा। जबकि पुराने मरीजों को डिस्चार्ज करने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हॉस्पिटल में आम दिनों में 2500 के लगभग ओपीडी रहती है। यहां 40 के करीब विभाग संचालित होते हैं। जिनमें इलाज करवाने के लिए जोधपुर सहित संभाग और अन्य जिलों और राज्यों के मरीज भी आते हैं।
बताया जा रहा है की पिछले 2 दिनों से अस्पताल का सर्वर डाउन चल रहा है। इसके चलते हॉस्पिटल में ऑनलाइन कार्य सिस्टम गड़बड़ा गया है। हॉस्पिटल में आज सुबह पर्ची कटवाने के लिए 2 से 3 घंटे तक मरीजों को इंतजार करना पड़ा। तेज गर्मी में मरीज और उनके साथ आए परिजन परेशान हुए।

Editorial
Next Story
Related News
X



