✕
जुलाई की शुरुआत से शहर में रहेगी चातुर्मास की धूम भैरूबाग जैन तीर्थ में विजय जयानंद सुरेश्वर महाराज का मंगल प्रवेश
By EditorialPublished on
शहर में कई जगहों पर संतों के चातुर्मास शुरू होंगे। श्री भैरू बाग पाश्र्वनाथ जैन श्वेतांबर तीर्थ (Jain Shvetambara Shrine) में विजय जयानंद सुरेश्वर महाराज (Vijay Jayanand Sureshwar Maharaj) का चातुर्मास (Chaturmas) होगा। बुधवार सुबह 7.00 बजे चातुर्मास प्रवेश शोभायात्रा होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

x

जोधपुर : शहर में कई जगहों पर संतों के चातुर्मास शुरू होंगे। श्री भैरू बाग पाश्र्वनाथ जैन श्वेतांबर तीर्थ (Jain Shvetambara Shrine) में विजय जयानंद सुरेश्वर महाराज (Vijay Jayanand Sureshwar Maharaj) का चातुर्मास (Chaturmas) होगा। बुधवार सुबह 7.00 बजे चातुर्मास प्रवेश शोभायात्रा होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। चातुर्मास को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चातुर्मास के लिए महाराज पाली से विहार करके जोधपुर (Jodhpur) पहुंचे है। देश भर में अब तक 56 चातुर्मास कर चुके हैं। महाराज के साथ गणीवर्य जयकीर्ति विजय महाराज ने बताया बुधवार को चातुर्मास प्रवेश होगा। महाराज अपने प्रवचन में मानव उत्थान, शिक्षा प्रेम, व्यसन मुक्त समाज का संदेश देते हैं। महाराज राजस्थान के पंजाब, हरियाणा बॉर्डर पर नशे को लेकर अभियान चला चुके हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने, धार्मिक जागृति को लेकर श्रद्धालुओं को संदेश देते हैं।
परिवार सहित ली थी दीक्षा :
महाराज के पूरे परिवार ने एक साथ दीक्षा अंगीकार की। 3 भाई, पिता, माता और छोटे दादा ने एक साथ दीक्षा ली थी। उस समय महाराज की उम्र 13 वर्ष थी। आज से लगभग 2000 से 2007 तक पंजाब, हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर भ्रमण करके धर्म के प्रति लोगों को जागरूक किया। लोगों को व्यसन मुक्ति और सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
