✕
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के नाम तेली विकास बोर्ड बनाने का पुन: दिया ज्ञापन
By EditorialPublished on
27 जून दोपहर 11 बजे ईदगाह हिंडौन सिटी में अल्पसंख्यक आयोग (Minority Commission) के अध्यक्ष रफीक खान को मुख्यमंत्री के नाम तेली विकास बोर्ड बनाने के लिए पूर्व प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी सदस्य इस्माइल खान के नेतृत्व में जिला करौली और सवाई माधोपुर के लोगो द्वारा ज्ञापन दिया गया ।, लगभग 3 महीने से पूरे राजस्थान (Rajasthan) के मुस्लिम तेली समाज

x

करौली/ हिंडौन सिटी ( प्रा.सं.) । 27 जून दोपहर 11 बजे ईदगाह हिंडौन सिटी में अल्पसंख्यक आयोग (Minority Commission) के अध्यक्ष रफीक खान को मुख्यमंत्री के नाम तेली विकास बोर्ड बनाने के लिए पूर्व प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी सदस्य इस्माइल खान के नेतृत्व में जिला करौली और सवाई माधोपुर के लोगो द्वारा ज्ञापन दिया गया ।, लगभग 3 महीने से पूरे राजस्थान (Rajasthan) के मुस्लिम तेली समाज के लोगो द्वारा सैकडो ज्ञापन दिए गए थे, मुख्यमंत्री ने विकास बोर्ड बनाने का आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है इसलिए पुनः ज्ञापन दिए जा रहे है। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के साथ करौली नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि एवं मनोनीत पार्षद अमीनुद्दीन खान भी मौजूद रहे |ज्ञापन देने वालों में पूर्व सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान इस्माइल खान, एस डी पी आई जिला अध्यक्षए. के. मलिक, पार्षद कमरूदीन खान, निजाम खान, बरकत खान एवं समाज के दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
