✕
सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी में एक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की सविना थाना पुलिस (Police) ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी (Gold and Silver) के जेवरात चोरी (Theft of Jewelry) करने में एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस के अनुसार हितेश कुमार पुत्र मंगनलाल पंचाल निवासी बंसत विहार सेक्टर 14 सी ब्लॉक हवामगरी रोड त्रिमुखी कोटन वर्क के सामने गली ने मामला दर्ज करवाया कि 8 जून को दोपहर 2 बजे के पास मे ऑफिस प्रतानगर के लिए निकला था व उसकी पत्नी पिछले 15 दिनो से अजमेर अपने घर गई थी।

x

उदयपुर : शहर की सविना थाना पुलिस (Police) ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी (Gold and Silver) के जेवरात चोरी (Theft of Jewelry) करने में एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है।
पुलिस के अनुसार हितेश कुमार पुत्र मंगनलाल पंचाल निवासी बंसत विहार सेक्टर 14 सी ब्लॉक हवामगरी रोड त्रिमुखी कोटन वर्क के सामने गली ने मामला दर्ज करवाया कि 8 जून को दोपहर 2 बजे के पास मे ऑफिस प्रतानगर के लिए निकला था व उसकी पत्नी पिछले 15 दिनो से अजमेर अपने घर गई थी। उसके ऑफिस जाने के पश्चात घर 5.30 बजे वापस आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर की अल्मारी मे रखे करीब 20 हजार व सोने चेन, पत्नी की रानी हार, झुमकी, अन्य पायल चांदी की गायब थे। अज्ञात चोर घर का ताला तोड कर दिन के करीब 2-3 बजे के बीच चुराकर ले गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्जकर इस प्रकरण में जांच करते
हुए रज्जाक उफ भूरिया पुत्र अकरम खान निवासी भोपालपुरा को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story
Related News
X

