Pratahkal- Mumbai News Update - Police caught the most wanted criminal from the jungle
मुंबई : मीरा भायंदर पुलिस (Police) की लिस्ट में शामिल मोस्ट वांटेड अपराधी (Most Wanted Criminal) कल्याण के पास आंबिवाली के जंगल से धर दबोचा गया। आरोपी (Accused) अलीहसन अबु ईरानी आंबिवाली की ईरानी बस्ती का निवासी है। पुलिस को देख आरोपी दलदल में छुप गया था। हालांकि, मीरा भायंदर और खड़कपाड़ा पुलिस के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपराधी अलीहसन को दलदल से निकाल कर हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, मीरा भायंदर में हाल ही में एक चैन स्नैचिंग की घटना हुई थी। घटना का CCTV फुटेज मीरा भायंदर क्राइम ब्रांच के हाथ लगा। फुटेज में दिखाई देने वाले आरोपी की शिनाख्त अलीहसन ईरानी के रूप में हुई, जो आंबिवाली के ईरानी बस्ती का रहने वाला है। सूचना मिलते ही मीरा भायंदर क्राइम ब्रांच की यूनिट ने कल्याण की खड़कपाड़ा पुलिस की मदद से अपराधी को पकड़ने के लिए उसके घर के बाहर जाल बिछाया। पुलिस को देख अपराधी अलीहसन घर की खिड़की से कूदकर जंगल की ओर भाग गया। हालांकि, मीरा भायंदर क्राइम ब्रांच का एक जवान उस पर नजर बनाए हुए था। उसे चकमा देने के लिए अपराधी कीचड़ और झाड़ियों में छुप गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी भी कीचड़ में कूद पड़ा। अपराधी और पुलिसकर्मी के बीच झड़प हुई।

Editorial

Editorial

Next Story