✕
प्रधानमंत्री मोदी आज देश को देंगे 5 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 27 जून को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Railway Station) से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Five Vande Bharat Express trains) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे शहडोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

x
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 27 जून को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Railway Station) से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Five Vande Bharat Express trains) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे शहडोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। प्र.म. मोदी यहां रानी दुर्गावती का सम्मान करेंगे साथ ही सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ करेंगे। आयुष्मान कार्डों का भी वितरण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शहडोल जिले के पकरिया गांव भी जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। प्र.म. मोदी कल रानी कमलापति - जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो - भोपाल- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा) - मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़ - बेंगलुरू वंदे भारत एक्सप्रेस, और हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंकी दिखाकर रवाना करेंगे।
Next Story
Related News
X

