Pratahkal - Udaipur News Update - One was arrested for stealing jewelry and cash by breaking the lock of an empty house

जोधपुर : शहर में जब एक ओर तेज बारिश (Rain) का दौर चल रहा था तभी मंडोर के नागोरी बेरा क्षेत्र में तेज धमाके के बाद ट्रांसफार्मर (Transformer) में आग लग गई। अचानक हुई इस घटना से आसपास के रहवासी इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस आग 2 किलोमीटर दूर से भी देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डिस्कॉम की टीम ने समय रहते सप्लाई बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, सोमवार शाम बारिश के दौरान मंडोर के नागोरी बेरा क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर के वायर में पानी चले जाने के कारण अचानक चिंगारियां निकली और धमाके के साथ आग लग गई। आग के कारण धमाके हुए तो आसपास लोग खौफ में आ गए। जोधपुर डिस्कॉम (Discom) के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई इस पर बिजली सप्लाई को बंद किया गया। जिससे इस आग को बढ़ने से रोका गया और कई लोगों के घरों में लगे हुए बिजली उपकरण भी जलने से बच गए।
ऑयल पकड़ लेता है आग :
इस हादसे का पहला कारण वायर में पानी जाना है। इसके बाद जब धमाका हुआ तो ट्रांसफार्मर में जो ऑयल रहता है उसने भी आग पकड़ ली। इसी कारण कई बार चिंगारियां निकली और धमाके हुए और लोगों में भी खौफ पैदा हुआ।
2 घंटे तक बाधित रही आधे शहर की बिजली सप्लाई
शहर में बारिश शुरू होते ही परकोटा शहर सहित आधे शहर की बिजली सप्लाई गुल हो गई। बारिश लगातार तेज होने के कारण डिस्कॉम की राहत टीमें भी तुरंत काम शुरू नहीं कर पाई। करीब 2 घंटे तक बिजली सप्लाई गुल रही बारिश जब कम हुई तो डिस्कॉम की FRT टीमों ने सप्लाई चालू करवाई।
Editorial

Editorial

Next Story