Pratahkal - Jaipur News Update - Rain in 18 districts of Rajasthan
जयपुर : राजस्थान मानसून (Rajasthan Monsoon) के आने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। बीती रात से सोमवार सुबह तक उदयपुर, कोटा, बीकानेर, जयपुर संभाग के 18 से ज्यादा जिलों में (More Than 18 Districts) 1 से 5 इंच तक पानी बरसा। गंगानगर में शहर में जगह-जगह पानी भर गया । राजधानी में भी सुबह से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 4-5 दिन राज्य की अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में 27 से लेकर 29 जून तक कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताते हुए यहां के जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिजली गिरने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से पाली, चित्तौड़गढ़ में 1-1 और बारां में 2 की मौत हो गई । कोटा संभाग के सबसे बड़े जेके लोन अस्पताल की नई बिल्डिंग मानसून की पहली बारिश के कारण सोमवार को टपकने लगी। इसी तरह गंगानगर में एक फीट पानी में मोटरसाइकिल, स्कूटी बहते दिखाई दिए। असल में राजस्थान के 35 फीसदी से ज्यादा एरिया में मानसून एक्टिव हो चुका है। प्री-मानसून और बिपरजॉय चक्रवात के चलते पहले ही 28 फीसदी बारिश हो चुकी है। मौसम केन्द्र नई दिल्ली ने इस सीजन मानसून सामान्य से 4-5 फीसदी कम बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन शुरूआती डेटा इस बार पूर्वानुमान पर पानी फेरता दिख रहा है। मौसम केन्द्र नई दिल्ली से जारी मानसून के फोरकास्ट में बारिश कम होने का अनुमान जताया था । इसके पीछे बड़ा कारण मानसून जुलाई तक पश्चिमी प्रशांत महासागर में अल नीनो की कंडीशन का बनना माना था।
उत्तर-पूर्वी राजस्थान में 100 मिमी से ज्यादा बरसात हुई
राजस्थान में कल देर शाम से बरसात जारी है। कोटा, अलवर, गंगानगर में कुछ जगहों पर 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बरसात कोटा के दर्रा एरिया में 132 (5 इंच से ज्यादा) पानी बरसा। कोटा में ही गांधी सागर में 102, राजसमंद के खमनोर में 98, सीकर के अजीतगढ़ में 73, उदयपुर के साईं डेम में 61, झुंझुनूं के सूरजगढ़ में 82, झालावाड़ के पचपहाड़ में 85, जयपुर के फुलेरा में 60, शाहपुरा में 54, हनुमानगढ़ के संगरिया में 58, टिब्बी में 52, गंगानगर में 109, जैतसर में 76, दौसा के बसवा में 60, मंडावर में 59, चित्तौड़गढ़ के भैसोड़गढ़ में 73, रावतभाटा में 58 और अलवर के कठूमर में 101, थानागाजी में 79MM बरसात रिकॉर्ड की गई है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम केन्द्र जयपुर (Jaipur) ने 27 जून को अजमेर, भीलवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। जबकि बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर एरिया को छोड़कर शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
Editorial

Editorial

Next Story