Pratahkal - Jaipur News Update - I will give 46 thousand crores, make it a rule

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) से आने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने कहा- ईआरसीपी (ERCP) बना दूंगा। 46 हजार करोड़ दे दूंगा। बस राज बना दो। केंद्रीय शेखावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, लाइव हिंदुस्तान वायरल वीडियो (Hindustan Viral Video) की पुष्टि नहीं करता है। कांग्रेस (Congress) ने वायरल वीडियो (Viral Video) के जरिये प्रोजेक्ट को लेकर सवाल खड़े करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने हिम्मत सिंह गुर्जर ने ट्वीट कर कहा संजीवनी घोटाले के आरोपी गजेंद्र सिंह शेखावत ने ईआरसीपी का काम रोका है। 13 जिलों की 40 प्रतिशत जनता से धोखा कर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना लागू होने से रोकने वाल और इस परियोजना में सबसे बड़ा रोड़ा अटकाने वाला गजेंद्र सिंह शेखावत ही है। ठाकर साहब ऐसे बोल रहे हैं जैसे पैसा अपनी जेब से दे देंगे। वायरल वीडियों में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कह रहे हैं कि 46 हजार करोड़ रूपये दे दूंगा। राजेंद्र राठौड़ यानी नेता प्रतिपक्ष यहीं है राज बना दो।
सवाई माधोपुर में सर्किट हाउस का बताया जा रहा है वीडियो
दरअसल वायरल वीडियो रविवार को सवाई माधोपुर में सर्किट हाउस में स्थानीय नेताओं से मुलाकात के वक्त का बताया जा रहा है। जिसमें एक स्थानीय नेता ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि पूर्वी राजस्थान में ईआरसीपी प्रोजेक्ट की आवश्यकता के बारे में कहते हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यह कहते हुए दिख रहे हैं कि राजेंद्र राठौड़ क राज लाओ और 46 हजार करोड़ ले जाओ। वायरल वीडियो में शेखावत कह रहे हैं - औरईआरसीपी बना दंगा, 46 हजार करोड़ दे दूंगा, राजेंद्र सिंहजी का राज बना दो। बता दें राजेंद्र सिंह राठौड़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष है।
गहलोत केंद्रीय मंत्री पर लगाते रहे हैं आरोप
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में ईआरसीपी बड़ा मुद्दा है। इस मुद्दे को लेकर सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री शेखावत के बीच ट्वीटर वार भी हो चुका है। सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि प्र.म. मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान अजमेर और जयपुर की जनसभा में ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया था। लेकिन प्र.म. मोदी ने वादा पूरा नहीं किया है। राजस्थान से भाजपा के 24 सांसदों ने कभी प्र.म. मोदी को अपना वादा याद नहीं दिलाया। दूसरी तरफ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत का कहना है कि प्र.म. मोदी ने ऐसा कोई वादा नहीं किया। शेखावत ने गहलोत सरकार पर ही परियोजना में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया है। पूर्वी राजस्थान की जीवनदायिनी माने जानी वाली ईआरसीपी परियोजना राजनीति का शिकार हो गई।

Editorial

Editorial

Next Story