Pratahkal - Jaipur News Update - 110 beneficiaries got the amount of the first installment of Pradhan Mantri Awas Yojana
जयपुर : नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर (Dr. Saumya Gurjar) की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निगम मुख्यालय के सभासद भवन में आयोजित प्रथम किश्त वितरण कार्यक्रम में उपमहापौर पुनीत कर्णावट, आयुक्त महेन्द्र सोनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) (शहरी) के तहत 110 लाभार्थीयों को नवीन गृह निर्माण के लिये प्रथम किश्त के रूप में 30 हजार रूपये का चैक प्रदान किया। इससे पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं उपमहापौर पुनीत कर्णावट एवं आयुक्त महेन्द्र सोनी (Mahendra Soni) ने एक क्लिक पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (Online Transaction) कर लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की इससे उपस्थित सभी लाभार्थियों ने खुशी एवं उत्साह से लेबेरज होकर तालियां बजाई।
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने उपस्थित सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए निर्विघ्न रूप से आशियाना बनने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम ग्रेटर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए तत्पर है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की जब आशियाना पूर्ण हो जाये तो उस आशियाना का नाम अपनी बेटी के नाम से रखे। क्योंकि यदि बेटियां आगे बढ़ेगी तो समाज भी आगे बढ़ेगा।
उपमहापौर पुनीत कर्णावट (Puneet Karnawat) ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस योजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति के लिये सत्त मॉनिटरिंग की आवश्यकता है।
आयुक्त महेन्द्र सोनी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर निगम ग्रेटर द्वारा अबतक 132 लाभार्थी चयनित हो चुके है। जिनमें से 110 लाभार्थियों को प्रथम किश्त जारी की गई है। शेष बचे 22 लाभार्थियों की भी औपचारिकताओं को पूर्ण कर प्रथम किश्त स्वीकृत की जायेगी। सोनी ने इस दौरान शत- प्रतिशत लक्ष्यों को पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।
उपायुक्त डे- एनयूएलएम श्याम जागिड़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बारे में प्रकाष डालकर सभी लाभार्थियों को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत भारत सरकार द्वारा 30 वर्गमीटर तक पक्का आवास निर्माण हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये का केन्द्रीय अनुदान दिया जाता है। जिसके अन्तर्गत 4 चरणों में किश्त रूप में उसे राशि प्रदान की जाती है जिसके अन्तर्गत पहली किश्त के अन्तर्गत 30 हजार रूपये, द्वितीय किश्त 30 हजार रूपये, तृतीय किश्त 60 हजार रूपये एवं चतुर्थ किश्त 30 हजार का भुगतान कम्पलीट कन्ट्रेशन पर किया जाता है।
झोटवाड़ा से आये हुए लाभार्थी संजय ने बताया कि आज प्रथम किश्त जारी होने पर वह बहुत ही खुश है तथा जल्द ही अपने आशियाना बनाने के सपने को पूरा करूंगा ।
इस अवसर पर स्वच्छता योद्धा काजल वाल्मिकी ने ऐ वतन तेरे लिए गीत भी गाकर सुनाया। कार्यक्रम में चैयरमेन डे - एनयूएलम श्रीमती अर्चना शर्मा सहित पार्षद एवं चैयरमेन अभय पुरोहित, विनोद चैधरी, रमेश चन्द्र सैनी, रामस्वरूप मीणा, अरूण वर्मा, ख राठौड़, विजेन्द्र सैनी, इन्द्रप्रकाष धाबाई, हरीश शर्मा, विकास बारठ, दिनेश गौड़ सहित जिला प्रबंधक नीलम सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story