✕
ज्वेलर की दुकान का शटर तोड़ 6 किलो चांदी के जेवर चुराए
By EditorialPublished on
आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ोदा गांव में चोरों ने बीती रात ज्वेलरी (jewelry) की दुकान को निशाना बनाया। चोर ज्वेलरी शॉप का शटर ऊँचा कर 6 किलो चांदी के जेवर ले गए।

x

पूंजपुर (प्रा.सं.) । आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ोदा गांव में चोरों ने बीती रात ज्वेलरी (jewelry) की दुकान को निशाना बनाया। चोर ज्वेलरी शॉप का शटर ऊँचा कर 6 किलो चांदी के जेवर ले गए। ज्वेलरी शॉप मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपुर के थानाधिकारी सवाई सिंह सोढा ने बताया कि बड़ोदा निवासी अभिषेक पुत्र रमेश पंचाल ने रिपोर्ट दी कि उसकी बड़ोदा में ज्वेलरी शॉप है। रोज की तरह वह शाम को अपनी दुकान बंद करके गया था। अज्ञात चोर रात को आए और ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर ज्वेलरी शॉप में रखे 6 किलो चांदी के जेवर ले गए। इधर पीड़ित ज्वेलरी शॉप मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों ने गांव के तीन सूने मकान में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया किंतु सफलता हाथ नहीं लगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
