✕
धोखाधड़ी के मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों के विरूद्ध गिरफ्तारी अभियान के एएसपी रामेश्वरलाल व आहोर वृत्ताधिकारी भुपेन्द्रसिंह के सुपरविजन में नोसरा थानाधिकारी मनीष सोनी ने लम्बे समय से फरार चल रहे धोखाधड़ी (Fraud) के एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

x

जालोर (प्रा.सं.) । पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों के विरूद्ध गिरफ्तारी अभियान के एएसपी रामेश्वरलाल व आहोर वृत्ताधिकारी भुपेन्द्रसिंह के सुपरविजन में नोसरा थानाधिकारी मनीष सोनी ने लम्बे समय से फरार चल रहे धोखाधड़ी (Fraud) के एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस ने फाइनेंससुदा ट्रैक्ट्रर को शपथपत्र पर खरीदकर फाइनेन्स किश्त नहीं भरकर ट्रैक्ट्रर को हड़प कर धोखाधडी करने के संबंध में दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी होशियार सिंह पुत्र भीखसिंह जाति राजपुत निवासी कीलवा पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पुलिस थाना तखतगढ़, साण्डेराव, चौहटन एवं सिरोही जिले के कई थानों में प्रकरण दर्ज है।
Next Story
Related News
X

