✕
शिक्षक के साथ मारपीट व लूट के मामले में फरार चल रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
सदर पुलिस ने किवरली फोरलेन पर गत दिनों एक शिक्षक को चाकू दिखाकर मारपीट कर मोबाइल व ऑफिस की चाबी लूटने (Aassault and Robbery) के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार (Accused Arrested) किया है।

x

सदर पुलिस के अनुसार गत 15 जून की रात्रि किवरली हाइवे रोड से किवरली गांव जाते समय एक अध्यापक राणा पूंजा छात्रावास में कार्यरत अध्यापक किवरली निवासी भंवरलाल पुत्र थानाराम पुरोहित के साथ रास्ता रोककर छुरी दिखाकर मारपीट कर एक मोबाइल व ऑफिस की चाबी लूटने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में खडात के मातादेवी बिचली फली निवासी सोनाराम उर्फ सोनिया पुत्र बाबू गरासिया, दीताराम उर्फ दितिया पुत्र पाबू उर्फ सुका गरासिया, सामीराराम पुत्र निका गरासिया, दिनेश पुत्र हंसा गरासिया शामिल है।

Editorial
Next Story
Related News
X
