Pratahkal - Udaipur News Update - Governor Kataria inaugurated the birdhouse built in the corporation

उदयपुर : नगर निगम में पक्षियों के रहने के लिए बनाया गया पक्षीघर का लोकापर्ण (Publicity) असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Governor Gulabchand Kataria) ने किया। पांच लाख की लागत से बने इस पक्षीघर में करीब 1500 से अधिक पक्षी रह सकेंगे। साथ ही उदयपुर (Udaipur) में 16 स्थानों पर इस तरह से पक्षीघर (Bird House) बनाएं जाएंगे।
निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन ने बताया कि गुजरात (Gujarat) के गांवों में इस तरह से पक्षीघर बने हुए है, जिसमें हजारो की संख्या में पक्षी रहते है। उसी तर्ज पर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के कहने पर और उनके विधायक रहने के दौरान विधायक मद से बजट लेकर शहर में 16 पक्षीघर बनाने का तय किया गया। ताराचंद जैन ने बताया कि करीब 5 लाख रूपए की लागत से एक पक्षीघर बना है। ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा से भी बजट लेकर निगम के ग्रामीण विधानसभा में आने वाले वार्डों में भी पक्षीघर लगाएं जाएंगे। इस मौके पर कटारिया ने कहा कि गुजरात में पक्षीघर देखे तो लगा कि इस तरह से उदयपुर शहर में भी होना चाहिए। इस पर बजट जारी किया गया और पक्षियों के लिए भी आवास बनाए गए। इस मौके पर महापौर जीएस टांक, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली सहित कई लोग मौजूद थे ।
पक्षियों के खाने की भी व्यवस्था हो
असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि हमने पक्षियों के रहने की व्यवस्था तो कर दी, पर पक्षियों के खाने की व्यवस्था भी हो। वे भूखे ना सोएं इसके लिए भी काम किया जाए। इस पर ताराचंद जैन ने कहा कि जनसहयोग से पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
जमीन से 15 फीट ऊंचे बने है पक्षीघर
यह पक्षीघर जमीन से करीब 15 फीट उंचा बना है और इसमें पक्षियों के रहने के लिए घोंसला जैसा बनाया गया है। 15 फीट बाद पक्षी का घर शुरू होता ताकी कोई बिल्ली आसानी से ना जा सकें। साथ ही छः मंजिल का यह पक्षी घर है और एक टॉवर में करीब 1500 पक्षी रह सकते हैं।

Editorial

Editorial

Next Story