✕
पल्स पोलियो : तीन दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत
By EditorialPublished on
जिला प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री रामलाल जाट (Ramlal Jat) ने रविवार को उदयपुर (Udaipur) में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centre) सेक्टर 14 में बच्चों (Children) को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान (Polio campaign) का शुभारंभ किया व संस्थान का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं को सराहा।

x

उदयपुर : जिला प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री रामलाल जाट (Ramlal Jat) ने रविवार को उदयपुर (Udaipur) में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (Primary Health Centre) सेक्टर 14 में बच्चों (Children) को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान (Polio campaign) का शुभारंभ किया व संस्थान का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं को सराहा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, पंकज शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। सीएमएचओ डॉ शंकर बामनिया ने स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) पर दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और एनक्यूएएस के लिए भारत सरकार की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण की जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रानी अहारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
Next Story
Related News
X

