Pratahkal - News Update - Hunger strike for 5 days, 25 jail personnel admitted to hospital
जोधपुर : जोधपुर सेंट्रल जेल (Jodhpur Central Jail) सहित राजस्थान (Rajasthan) की 100 जेलों के कर्मचारी पिछले 5 दिन से भूखे रह कर आंदोलन कर रहे हैं। अब तक 25 जेल प्रहरी अस्पताल पहुंच चुके हैं जबकि राजस्थान में यह आंकड़ा 300 से भी ज्यादा है। जेलकार्मिकों का मैस बहिष्कार आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। मात्र पानी के भरोसे ड्यूटी कर रहे 25 जेल कर्मियों की तबियत बिगड़ चुकी है। पुलिसकर्मियों के वेतनमान की मांग (Demand for pay scale of policemen) को लेकर इस साल जेल प्रहरी दूसरी बार आंदोलन पर उतरे हैं। इससे पहले जनवरी माह में जब आंदोलन किया था तो कई दिन की भूख हड़ताल के बाद सरकार से वार्ता हुई थी। जल्द ही वेतनमान लागू करने का समझौता भी हुआ। लेकिन 5 महीने बीत जाने के बाद भी जब समझौता लागू नहीं हुआ तो एक बार फिर से जेल प्रहरी आंदोलन पर उतर आए।
पहले 7 दिन तक जेल में ही काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया और उसके बाद अब पिछले 5 दिन से मैस का बहिष्कार कर सिर्फ पानी पीकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। जेल कर्मियों की तबीयत बिगड़ रही है और अब तक 25 से ज्यादा जोधपुर सेंट्रल जेल के कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जारी रखेंगे आंदोलन
जल प्रहरियों का कहना है कि भले ही पूरे स्टाफ को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़े लेकिन वे अपना आंदोलन जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती जारी रखेंगे। राजस्थान के 100 जेलों के कर्मचारी आंदोलन का हिस्सा है। अब तक 300 से ज्यादा जेल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।
Editorial

Editorial

Next Story