✕
अल सुबह पुलिस का अभियान, 294 बदमाश किए गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जिले में रविवार को पुलिस (Police) का अलसुबह अभियान चलाया गया और सुबह - सुबह 294 बदमाशों को गिरफ्तार (294 Miscreants Arrested) कर पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए रविवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डॉमिनेन्स के संबंध में विशेष अभियान चलाया गया।

उदयपुर : जिले में रविवार को पुलिस (Police) का अलसुबह अभियान चलाया गया और सुबह - सुबह 294 बदमाशों को गिरफ्तार (294 Miscreants Arrested) कर पूछताछ की गई। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए रविवार को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डॉमिनेन्स के संबंध में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एएसपी सिटी मंजीत सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Superintendent Of Police) ग्रामीण डॉ. प्रियंका के सुपरविजन में जिले में 172 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों में जिले के समस्त डिप्टी व थानाधिकारी सहित करीब 669 पुलिसकर्मी शामिल थे। अभियान के तहत एनडीपीएस, आबकारी, आर्म्स एक्ट में 13 गिरफ्तार, एचएस, हार्डकोर, ईनामी में 22 गिरफ्तार, स्थाई वारंटी में 61 गिरफ्तार 61, जघन्य अपराध में वांछित 13 गिरफ्तार, सामान्य प्रकरणों में वांछित 8 गिरफ्तार, 151 में 177 गिरफ्तार कुल 294 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X


