Pratahkal News Update - 100 people fell ill due to food poisoning in marriage, two were referred to Udaipur
उदयपुर : जिले के मावली तहसील क्षेत्र में दो दिन पहले एक विवाह समारोह (Wedding Ceremony) के स्नेह भोज में शामिल हुए करीब 100 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) के शिकार हो गए। अधिकांश का स्थानीय स्तर पर ही उपचार करवा दिया गया और 2 को उदयपुर (Udaipur) रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार आसोलियों की मादड़ी में एक विवाह समारोह था, जहां पर खाना खाने के बाद मावली के आसोलियो की मादड़ी शनिवार रात से कुछ लोगों की तबियत बिगड़ने लगी और रविवार की सुबह तक कई मरीज सामने आए। ग्रामीणों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को रविवार दोपहर को सूचित किया, जिस पर चिकित्सा विभाग (Medical Department)
की टीम वहां भेजी। मौके पर ऐसे मरीजों की संख्या करीब 100 होने पर वहां चार मेडिकल की टीमें लगाई गई। करीब दस मरीजों को मावली व खेमली चिकित्सालय में रेफर किया गया और इनमें से दो को उदयपुर रैफर किया गया है। मावली के ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मनोहर सिंह ने बताया की उनको रविवार को 12 बजे सूचना मिली थी की ग्रामीणों को अलग- अलग घरों में उल्टी दस्त हो रही है। इस सूचना पर मेडिकल टीमें वहां पहुंच उपचार शुरू किया। विभाग ने वहां चार टीमें लगाई और गांव में सभी घरों की सर्वे शुरू कर जिनको भी उल्टी-दस्त के लक्षण थे उनको दवा दी। जिनकी तबियत ज्यादा खराब थी उनको गांव के चिकित्सा केन्द्र पर ही उपचार शुरू किया। गांव के राम मानसिंह ने बताया की दो दिन पहले 23 जून को गांव में विवाह समारोह था जिसमें भोजन करने वाले लोग बीमार हुए है। उन्होंने बताया क करीब 100 लोग बीमार हुए और वे सब स्वस्थ है। इसके अलावा अन्य गांवों से जो रिश्तेदार आए उनके भी उनके गांव में जाने पर बीमार होने की सूचना मिली । फूड इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह चौहान ने गांव में पहुंच और सेम्पल लिए और गांव में जिस हलवाई से भोजन बनवाया उसके गोदाम को भी सीज कर दिया।
Editorial

Editorial

Next Story