Pratahkal-People were dying from Covid and you were making money', said CM Shinde on ED Raids.jpg
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में ईडी की छापेमारी (ED Raids) का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(CM Eknath Shinde) ने समर्थन किया है। इसी क्रम में उन्होंने उद्धव ठाकरे और उनके समर्थकों पर तंज कसते हुए कहा कि जब लोग कोविड से मर रहे थे तो आपने इस आपदा को भी अवसर बना लिया और खूब पैसे बनाए। जिस बैग की कीमत 500 रुपये थी, उसे आप ने 6000 रुपये में बेचा। यही भ्रष्टाचार (Corruption) है और इसके लिए अगर ईडी की जांच हो रही है तो इसे होने देना चाहिए। उन्होंने कोविड घोटाले (Covid Scam) के आरोपियों को सलाह दी कि घबराने की जरूरत नहीं है। इस जांच में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। लेकिन इसमें किसी के परिवार को घसीटना उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री शिंदे ने विपक्षी एकता के बहाने भी उद्धव ठाकरे पर हमला किया। कहा कि आप मुख्यमंत्री थे तो दो दिन भी ठीक से मंत्रालय में आकर नहीं बैठे। लेकिन सत्ता के लिए पटना चले गए। आपने तो बाला साहेब ठाकरे के विचारों को भी साइड में रख दिया। हिन्दुत्व (Hindutva) और 370 का विरोध करने वाली महबूबा मुफ्ती के बगल में जाकर बैठ गए। चारा घोटला करने वाले लालू प्रसाद यादव के साथ बैठे। उन्होंने सवाल किया कि अब किस मुंह से जनता के बीच जाओगे और भ्रष्टाचार पर रैली निकालोगे। महाराष्ट्र में मानसून की बारिश और जलभराव की समस्या पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश आ गयी है तो उसका स्वागत होना चाहिए।
इसलिए महाराष्ट्र के लोगों को इसके लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर मराठा मंदिर को लेकर भी उन्होंने टिप्पणी की। कहा कि मराठा मन्दिर संस्था का इतिहास हमने देखा है। इस मंदिर की स्थापना 1945 में हुई थी। कहा कि इस समय मराठा मंदिर का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। यह संस्था हमारे लिए अभिमान है।
उन्होंने कहा कि शरद पवार (Sharad Pawar) उन्हें कार्यक्रम में निमंत्रित करने के लिए वर्षा में आए थे। उसी समय हमने वादा किया था कि आएंगे। कहा कि उस समय वह सतारा गांव में थे और बारिश के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। बावजूद इसके वह कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि शरद पवार इस संस्था के अध्यक्ष है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शरद पवार की पार्टी अलग है और हमारी अलग। हम अभी फड़नवीस के साथ है, लेकिन फोन के जरिए या दूसरे माध्यमो से हम संपर्क में है। राजनीति में विचारों का अंतर होना अलग बात है, लेकिन समाज के कल्याण वाले काम के लिए साथ आ सकते है। उन्होंने कहा कि मैं इस मंच से राजनीति की बात नही करुंगा। हमें अपना अहम अलग रखकर समाज कल्याण के लिए साथ आना चाहिए। कहा कि इस राज्य को सबसे ज़्यादा आगे ले जाना है। इसके लिए सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है।

Editorial

Editorial

Next Story