Pratahkal-Organized Nirankari Bal Samagam

टोंक (प्रा.सं.) । निरंकारी सत्संग भवन बृज विहार कॉलोनी में आयोजित किया गया। इस बाल समागम में टोंक, देवली, निवाई, मालपुरा से बच्चों ने हिस्सा लिया । संयोजक स्तरीय इस बाल समागम में सैकड़ों बच्चों ने एकल एवं समूह में अपनी प्रस्तुतियां दी। यह समागम में गंगापुर सिटी से आये संत दीपक चक्रवर्ती के सानिध्य में शुरू हुआ। बाल समागम में सर्वप्रथम टोंक बाल संगत के बच्चों ने स्वागत गीत गाकर सभी का स्वागत किया। स्वागत गीत के बाद सौम्या एंड पार्टी ने इंग्लिश भाषा में एक आध्यात्मिक गीत प्रस्तुत किया। हिंदी गीत के माध्यम से मालपुरा से आये बाल संगत के बच्चे अभिषेक एवं साथी ने अपनी प्रस्तुति दी। देवली से आई बच्ची सृष्टि प्रतिहार ने सुंदर कविता का गायन किया। निवाई से आये बच्चों का ग्रुप लायरा एवं पार्टी ने आध्यात्मिक नाट्य प्रस्तुत कर जीवन में सच्चाई व ईमानदारी की प्रेरणा दी। संजना एवं पार्टी ने पंजाबी गीत गाकर एकरूपता का संदेश दिया। इस आध्यात्मिक बाल समागम में सैकड़ों की संख्या में जिले भर से बच्चे अपने माता-पिता के साथ उपस्थित हुए। टोंक बाल संगत के बच्चें गौरव एंड पार्टी ने शीर्षक "सेल्फी सोच की " के माध्यम से इंसान की सोच सकारत्मक हो व हमेशा दूसरों के भले की कोशिश हो ऐसा नाट्य रूपांतरण कर सभी का मन मोह लिया। टोंक ब्रांच के संयोजक रमेश राजोरा ने बताया कि गंगापुरसिटी से आये संत दीपक चक्रवर्ती का माला पहनाकर स्वागत किया। बाल समागम के अंत में सन्त दीपक चक्रवर्ती ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन से ही बच्चे सदमार्ग पर चले, मिलवर्तन व सदभावना वाले गुण जीवन में बने रहे।
Editorial

Editorial

Next Story