✕
नवी मुंबई मेट्रो का सालो का लंबा इंतजार होगा खत्म
By EditorialPublished on
रेलवे बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित मेट्रो (Metro) लाइन 1 के लिये सिडको को सुरक्षा मंजूरी की हरी झंडी दिखा दी है। जुलाई के दूसरे सप्ताह से इसका परिचालन शुरु होने की संभावना है। इस लाइन के लिये साल 2011 में काम शुरु किया गया था। यह बेलापुर और तलोजा के पास पेंधार के बीच 11.1 किमी का गलियारा है जिसमें 11 स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों में आरबीआई कॉलोनी, खारघर और सेंट्रल पार्क शामिल है। तीन और लाइनों की योजना भी प्रस्तावित है जिसके साथ कुल मिलाकर यह 26.3 किमी लंबा यह मार्ग होगा। इस लाइन की शुरुआत के बाद करीब 11 साल पुर

x

मुंबई । रेलवे बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित मेट्रो (Metro) लाइन 1 के लिये सिडको को सुरक्षा मंजूरी की हरी झंडी दिखा दी है। जुलाई के दूसरे सप्ताह से इसका परिचालन शुरु होने की संभावना है। इस लाइन के लिये साल 2011 में काम शुरु किया गया था। यह बेलापुर और तलोजा के पास पेंधार के बीच 11.1 किमी का गलियारा है जिसमें 11 स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों में आरबीआई कॉलोनी, खारघर और सेंट्रल पार्क शामिल है। तीन और लाइनों की योजना भी प्रस्तावित है जिसके साथ कुल मिलाकर यह 26.3 किमी लंबा यह मार्ग होगा। इस लाइन की शुरुआत के बाद करीब 11 साल पुराना लंबा इंतजार खत्म होगा।
माना जा रहा है कि आरंभिक दौर में भीड़भाड़ के समय 8 हजार से ज्यादा यात्री इसका लाभ लेंगे। नवी मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट अंतर्गत 4 लाइने प्रस्तावित हैं। इसमें कुल 26.26 किमी. का मार्ग शामिल है। लाइन 1 11.1 किमी. लंबी है जो बेलापुर से तलोजा के पास पेंधार तक है। लाइन 2 अंतर्गत 7.12 किमी. का मार्ग है जो खांदेश्वर से तलोजा एमआईडीसी तक होगा। लाइन 3 के तहत 3.87 किमी. पेंधार से तलोजा एमआईडीसी तक होगी।
लाइन 4 खांदेश्वर से नवी मुंबई इंटरनैशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) तक 4.17 किमी लंबी होगी। सिडको अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। अब मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से मुलाकात का वक्त मांगा जा रहा है। जैसे ही वे इसे स्वीकार करेंगे, नियमित परिचालन शुरु कर दिया जायेगा। सिडको के वीसी और एमडी अनिल डिग्गीकर के मुताबिक यह उपलब्धि एक मील का पत्थर है। कई दिक्कतों के बावजूद नवी मुंबई मेट्रो सेवाएं जल्द शुरु होने जा रही हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
