Pratahkal-BJP's Maha Sampark Abhiyan started
डीग (प्रा.सं.) । कस्बा जनूथर में मंडल अध्यक्ष परभाती सिंह की अध्यक्षता में जनूथर शक्ति केंद्र पर महा संपर्क अभियान (Maha Sampark Abhiyan) के तहत बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के 9 साल केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए।
महा संपर्क अभियान के सह संयोजक बीरी सिंह चौधरी ने बताया कि पीएम के 9 वर्ष के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं को मंडल के प्रत्येक बूथ पर जन- जन तक पहुंचाना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक विकास हुआ है विश्व भर में देश की साख बढ़ी है केंद्र सरकार के फैसलों से आमजन को सीधा फायदा मिला है। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक विश्वेंद्र सिंह, नेतराम सिंह, प्रभु, हीरालाल, प्रताप सिंह, बबली, खूबी राम, लेखराज सिंह एवं कपिल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Next Story