Pratahkal - Udaipur News Update - Kataria will formally inaugurate the toy train in Gulab Bagh today, 1100 trees will be planted
उदयपुर : नगर निगम द्वारा गुलाब बाग में संचालित टॉय ट्रेन (Toy Train) का असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया (Governor Gulabchand Kataria) द्वारा रविवार को औपचारिक शुभारंभ करेंगे और साथ ही गुलाबबाग में 1100 पेड़ भी लगाए जाएंगे।
गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी (Manohar Chowdhary) ने बताया कि गुलाब बाग में टॉय ट्रेन की सांकेतिक शुरूआत पहले से की गई थी, लेकिन रविवार को असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया टॉय ट्रेन का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, उदयपुर (Udaipur) ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, महापौर गोविंद सिंह टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी आदि उपस्थित रहेंगे ।
एक दिर में लगाएंगे 1100 पेड़
उद्यान समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी (Mahesh Trivedi) ने बताया कि रविवार को गुलाब बाग में विभिन्न स्थानों पर 1100 पेड़ लगाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया द्वारा किया जाएगा। इस दौरान मौके पर सभी समितियों के अध्यक्ष पार्षद एवं शहरवासी उपस्थित रहेंगे।

Editorial

Editorial

Next Story