Pratahkal - Udaipur News Update - Chief Minister Gehlot in Udaipur tomorrow
उदयपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर उदयपुर (Udaipur) आ रहे है। वे उदयपुर में किसान सम्मेलन का उद्घाटन कर सकते है। प्रशासनिक अधिकारियों (Administrative Officers) के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 26 जून सोमवार प्रातः 10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11.15 बजे उदयपुर पहुँचेंगे। 11.30 बजे बलीचा गौण मण्डी में किसान महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। वहां से दोपहर 1 बजे हैलीकॉप्टर से रवाना होकर 1.30 बजे सलूम्बर पहुँचेंगे, जहां पर सलूम्बर को जिला घोषित किए जाने पर सलूम्बर उच्च माध्यमिक विद्यालय (Higher Secondary School) में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम 3.15 बजे सलूम्बर से हैलीकॉप्टर से डूंगरपुर के थाणा पहुँचेंगे। वे वहां पर महंगाई राहत कैंप व प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन करेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story