Pratahkal - Mumbai News Update - All-party delegation should be sent to Manipur to stop violence, Sanjay Raut demands

मुंबई : मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) को लेकर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बयान दिया। उन्होंने सरकार (Government) पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में हिंसा को रोकने में विफल रही है। उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने बार-बार मणिपुर का मुद्दा उठाया है। मणिपुर एक सीमावर्ती राज्य है।
गृह मंत्रालय और मोदी सरकार मणिपुर की हिंसा को रोक नहीं सकी है। हमारी मांग है कि गृह मंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर में जाए और उग्र आंदोलन करने वाले लोगों से खुली चर्चा होनी चाहिए। 'मणिपुर में घर जलाए गए और अमित शाह भी कुछ नहीं कर पाए' संजय राउत ने कहा कि सभी केंद्रीय और राज्य स्तर के मंत्री वहां से भाग गए हैं। मणिपुर में घर जलाए जा रहे हैं और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी कुछ नहीं कर सके। हमने पार्टी बैठक का अनुरोध किया था, लेकिन अब दो महीने बाद जव पीएम अमेरिका में हैं तो वे बैठक बुला रहे हैं। यह बैठक पीएम मोदी की मौजूदगी में बुलाई जानी चाहिए थी । हमारी तरफ से प्रियंका चतुर्वेदी बैठक में शामिल होंगी और हमारी मांगों से अवगत कराएंगी।
Editorial

Editorial

Next Story