✕
जेल प्रहरियों की भूख हड़ताल, मैस का बहिष्कार
By EditorialPublished on
सेंट्रल जेल जोधपुर (Central Jail Jodhpur) के सभी कर्मचारी भूख हड़ताल पर हैं। 21 तारीख से मैस का बहिष्कार कर बैठे प्रहरियों में शनिवार को तीन प्रहरियों की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। प बता दें कि वेतन विसंगति को लेकर 13 जून से लगाकर 20 जून तक काली पट्टी बांधकर जेल कर्मचारी ड्यूटी कर रहें थे।

जोधपुर : सेंट्रल जेल जोधपुर (Central Jail Jodhpur) के सभी कर्मचारी भूख हड़ताल पर हैं। 21 तारीख से मैस का बहिष्कार कर बैठे प्रहरियों में शनिवार को तीन प्रहरियों की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। प बता दें कि वेतन विसंगति को लेकर 13 जून से लगाकर 20 जून तक काली पट्टी बांधकर जेल कर्मचारी ड्यूटी कर रहें थे। चार दिन से भूखे ड्यूटी देने पर आज चौथे दिन 3 प्रहरियों की तबीयत बिगड़ गई। प्रहरी रेवताराम, रामचंद्र व शोभा चौधरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मांगें नहीं मानने पर 21 जून से लगातार शनिवार को चौथे दिन मैस बहिष्कार कर भूखे रहकर ड्यूटी दे रहे हैं । प्रहरियों का कहना है कि जनवरी 2023 में मुख्यमंत्री ने स्वयं जेल महानिदेशक एवं जेल प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर हुई वार्ता में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जेल कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करके राजस्थान पुलिस के समकक्ष की जाएगी।
उसी आश्वासन पर जेल कर्मचारियों ने मैस बहिष्कार हड़ताल को समाप्त कर दिया था। लेकिन इसके बाद अब तक कोई आदेश नहीं हुआ जिससे जेल कर्मचारियों में रोष है। प्रहरियों का कहना है कि सरकार वादा करके भूल गई है। अब जेल कर्मचारियों की एक ही मांग है कि राजस्थान पुलिस एवं जेल कर्मचारी समकक्ष वेतन हो। जिला कलेक्टर को शुक्रवार को प्रहरियों ने ज्ञापन भी सौंपा था। भूखे रह कर प्रहरी पैदल कलेक्ट्रेट आए और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Editorial
Next Story
Related News
X


