✕
एबीवीपी के प्रशिक्षण शिविर में नई कार्यकारिणी की घोषणा
By EditorialPublished on
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (All India Student Council) ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (University) के छात्र नेता राजवीर सिंह (Rajveer Singh) बांता को जोधपुर शहर विभाग संयोजक मनोनीत किया गया है। श्रीगंगानगर में हुए विद्यार्थी परिषद जोधपुर (Jodhpur) प्रांत के कार्यकर्ता प्रशिक्षण में ये घोषणा हुई। इसमें एबीवीपी (ABVP) के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, एस बालकृष्ण और राजस्थान गुजरात के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा (Ashwini Sharma) भी शामिल हुए।

x

जोधपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (All India Student Council) ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (University) के छात्र नेता राजवीर सिंह (Rajveer Singh) बांता को जोधपुर शहर विभाग संयोजक मनोनीत किया गया है। श्रीगंगानगर में हुए विद्यार्थी परिषद जोधपुर (Jodhpur) प्रांत के कार्यकर्ता प्रशिक्षण में ये घोषणा हुई। इसमें एबीवीपी (ABVP) के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकांत, एस बालकृष्ण और राजस्थान गुजरात के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा (Ashwini Sharma) भी शामिल हुए। प्रांत अध्यक्ष डॉ हीराराम ने जोधपुर शहर विभाग की घोषणा करते हुए राजवीर सिंह बांता को विभाग संयोजक मनोनीत किया है। राजवीर पिछले साल जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव एबीवीपी के टिकट पर लड़ चुके हैं। यूनिवर्सिटी में पेपर लीक मामले में हुए प्रदर्शन को लेकर राजवीर को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक आदेश जारी कर निलंबित भी कर दिया था। वही भगत की कोठी थाने में राजकार्य में बाधा का मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था। हालांकि बाद में एबीवीपी के विरोध के चलते राजवीर का निलंबन रद्द कर दिया गया था। बता दें की इस सम्मेलन में जोधपुर से 40 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने संगठन की कार्य पद्धति, कार्य संरचना, परिसर में कार्य विस्तार आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Next Story
Related News
X

