Pratahkal - Jodhpur News Update - A case was registered
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) के एयरपोर्ट थाना (Airport Station) इलाके में पांच बत्ती चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट (Restaurant) में खाना खाने गए ग्राहक ने मालिक के खिलाफ एससी - एसटी (SC - ST) एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा दिया। उसका कहना है कि जातिसूचक शब्द कहकर खाना खिलाया जा रहा था, ऐसा करने से मना किया था। उधर, रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि व्यक्ति धूम्रपान कर रहा था, रेस्टोरेंट में ऐसा करने से रोका तो वह भड़क गया और हाथापाई पर उतर आया। उसने हमारे एक ग्राहक को तमाचा भी जड़ दिया। हंगामा करने पर पुलिस (Police) को बुलाया गया तो वह से भाग गया। मालिक का कहना है कि उनके रेस्टोरेंट पर खाना खाने सभी जाति धर्म के लोग आते हैं। कभी किसी को नहीं रोका-टोका। लेकिन इसने हंगामा किया और ग्राहकों के साथ बदतमीजी की। इस पर हमने पुलिस को बुलाया। एयरपोर्ट थानाअधिकारी कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि पांच बत्ती सांसी कॉलोनी निवासी कैलाश (42) पुत्र खोजाराम सांसी ने मामला दर्ज करवाया और बताया कि पंजाबी ढाबा में अपने चचेरे भाई मनोज के साथ वह खाना खाने गया था। लेकिन होटल मालिक ने जातिसूचक शब्द कह कर खाना नहीं दिया और होटल के मालिक ने स्टाफ को कह कर मारपीट की। इस शिकायत पर होटल मालिक के खिलाफ एससी-एसटी धारा में मामला दर्ज किया गया है। इधर पंजाबी ढाबा के मालिक जोगेन्द्र (65) का कहना है कि कैलाश दोपहर में खाना खाने आया था । उस समय वह नशे में था और साथ में धूम्रपान भी कर रहा था। इससे रेस्टोरेंट पर आए अन्य ग्राहकों को परेशानी हो रही थी । उसे बाहर जाकर धूम्रपान करने का बोला। लेकिन वह रेस्टोरेंट में ही धूम्रपान करने पर अड़ गया। जब उससे फिर से रिक्वेस्ट की तब उसने हंगामा कर दिया। मार-पीट पर उतारु हो गया। एक ग्राहक को भी थप्पड़ जड़ दिया। इस पर बचाव करते हुए होटल का स्टाफ भी आया और उसे कंट्रोल करने लगा लेकिन वह आपे से बाहर होने पर पुलिस को कॉल किया। जैसे ही पुलिस पहुंची वह वहां से फरार हो गया।
Editorial

Editorial

Next Story