✕
राजस्थान के रणजी क्रिकेटर सिद्धार्थ और शैलेन्द्र बने लेवल टू कोच
By EditorialPublished on
राजस्थान (Rajasthan) के दो पूर्व रणजी क्रिकेटर सिद्धार्थ जोशी (Siddharth Joshi) और शैलेन्द्र गहलोत (Shailendra Gehlot) अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) के लेवल टू कोच बन गए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से लेवल टू कोच के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

x

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के दो पूर्व रणजी क्रिकेटर सिद्धार्थ जोशी (Siddharth Joshi) और शैलेन्द्र गहलोत (Shailendra Gehlot) अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) के लेवल टू कोच बन गए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) से लेवल टू कोच के लिए आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। एनसीए क्रिकेट हैड और पूर्व टेस्ट स्टार वीवीएस लक्ष्मण ने आरसीए सचिव भवानी सामोता को शुक्रवार को ही भेजे पत्र के जरिए सिद्धार्थ और शैलेन्द्र के परिणाम की जानकारी दी है। एनसीए के हाईब्रिड लेवल 2 कोच अक्टूबर 2022 में ऑन लाइन और नवम्बर 2022 में एनसीए आयोजित किया गया।
राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व रणजी क्रिकेटर शरद जोशी के बेटे सिद्धार्थ ने राजस्थान के लिए 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 259 रन बनाए। उन्होंने 22 लिस्ट ए मैचों में 505 रन बनाए। सिद्धार्थ ने राजस्थान के लिए तीन टी-20 मैच भी खेले । सिद्धार्थ ने 2001 में राजस्थान के लिए डेब्यू किया और बाद में रेलवे के लिए भी खेले। उन्होंने अपना आखिरी मैच 28 फरवरी 2008 को रेलवे की ओर से विदर्भ के खिलाफ खेला।
दाएं हाथ के मीडियम पेसर शैलेन्द्र गहलोत ने 2004 में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया और दस साल के अपने क्रिकेट करियर में राजस्थान के लिए 21 प्रथम श्रेणी, 31 लिस्ट ए और 8 टी-20 मैच खेले। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 44, लिस्ट ए मैचों में 52 और टी-20 में 9 विकेट हासिल किए। दाएं हाथ के बल्लेबाज शैलेन्द्र ने प्रथम श्रेणी में 159 और लिस्ट ए मैचों में 78 रन भी बनाए। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवम्बर 2014 में नागपुर में विदर्भ के खिलाफ खेला। शैलेन्द्र गहलोत वर्तमान में आरसीए की सीनियर सेलेक्शन कमेटी के सदस्य हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
