Pratahkal - Health Update - These 3 problems can be solved by betel water
पान, अपने यहां माउथ फ्रेशनर की तरह खाया जाता है। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि इन पत्तों में ऐसा क्या है जो कि मुंह, पेट और डाइजेशन (Digestion) के लिए अच्छा माना जाता है। तो, पान सबसे पहले एंटीबैक्टीरियल (Antibacterial) और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों (Inflammatory Properties) से भरपूर है। दूसरा, ये हीलर है जो कि पेट को ठंडा करता है और बॉडी हीलिंग में मदद करता है। इन्हीं कारणों से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में आप पान का पानी पी सकते हैं। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से ।
पान का पानी के फायदे -
1. ब्लोटिंग की समस्या में
पान का पानी ब्लोटिंग की समस्या (Bloating Problem)
को कम करने में मददगार है। इस पानी को पीने से पेट के अस्तर को ठंडक मिलती है और शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ते हैं। इसके पेट में सूजन नहीं होती और फिर ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। तो, अगर आपको खाना खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या परेशान करे तो आपको पान का पानी पीना चाहिए।
2. एसिडिटी में
एसिडिटी (Acidity) में पान का पानी पीना सेहत के लिए कई प्रकार से मददगार है। दरअसल, ये शरीर में हो रहे एसिड प्रोडक्शन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम करता है। इससे आपको पेट में जलन नहीं होती और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा ये फैट और कार्ब्स पचाने वाले एंजाइम्स को बढ़ावा देता है जिससे लंबे समय तक आप एसिडिटी से बच सकते हैं।
3. पेट की जलन कम करने में
पेट की जलन (Stomach Irritation) कम करने में पान का पानी कारगर तरीके से मददगार है। इस पानी को पीने से एसिड बाइल जूस का प्रोडक्शन कंट्रोल में रहता है और ये बॉडी हीट को कम करने में मददगार है।
सुबह खाली पेट इस पानी को पीना पाचन तंत्र की समस्या को कम करने के साथ पेट की जलन और गर्मी को कम करने में मददगार है। इस प्रकार से पान का पानी पीना आपको सेहत के लिए फायदेमंद है।
Editorial

Editorial

Next Story